ललितपुर के सहरिया बाहुल्य गावों में विशेष अभियान:307 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी, जिलाधिकारी की पहल पह हुआ आयोजन

ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की पहल पर सहरिया जनजाति के बच्चों के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 307 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद के सभी सहरिया जनजाति बहुल ग्रामों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी और समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकास खंडों में विशेष अभियान और शिविर आयोजित करें। इसका उद्देश्य उन बच्चों की पहचान करना था जिनके जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने थे। अधिकारियों को घर-घर संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत धौर्रा, पिपरई, मड़ौन, कपासी और भारौन में विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर-घर सर्वेक्षण कर 0 से 15 वर्ष तक के ऐसे बच्चों की पहचान की, जिनके जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने थे। आवश्यक जानकारी और अभिलेख प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 307 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें ग्राम पंचायत धौर्रा में 74, पिपरई में 35, मड़ौन में 60, कपासी में 59 और भारौन में 79 जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन प्रमाण पत्रों के जारी होने से अब इन बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। तथा विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। यह पहल न केवल जिला प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने निर्देशित किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर संचालित किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा दस्तावेजों के अभाव में अपने संवैधानिक एवं शासकीय अधिकारों से वंचित न रहे। प्रशासन द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की सुनिश्चितता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।