एनआईसीयू में बच्ची की जलकर मौत के बाद एक्शन शुरू:कल्याणपुर के अस्पतालों में छापेमारी, ICU-NICU-OT सील; कई को नोटिस

कानपुर के बिठूर में नवजात की एनआईसीयू में हुई जलकर मौत के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग बुधवार को कल्याणपुर के दो दर्जन से अधिक हॉस्पिटलो में छापेमारी की। इस दौरान कई हॉस्पिटलो की एनआईसीयू,आईसीयू व ओटी को सील किया। इस दौरान कई हॉस्पिटल संचालक हॉस्पिटलो में ताला लगाकर भाग निकले भागने वाले हॉस्पिटल के गेट पर नोटिस चस्पाकर दो दिन में जवाब मांगा है। बिठूर की घटना के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई बिठूर में नवजात की एनआईसीयू के वर्मार मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मासूम की हुई मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग कुंभकरणी नींद से जागा और कल्याणपुर के करीब दो दर्जन से अधिक हॉस्पिटलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई हॉस्पिटल संचालक हॉस्पिटल के बाहर ताला लगाकर भाग निकले। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि वह कल्याणपुर के सबसे पहले मां चाइल्ड हॉस्पिटल गए। यहां पर एनआईसीयू और आईसीयू संचालित मिला। जिसकी परमिशन नहीं थीं। जिसके बाद उसे सील कर दिया। उसके बाद एहसास हॉस्पिटल गए। यहां भी बिना परमिशन के आईसीयूएन आईसीयू संचालित मिला। इसे सील कर दिया गया। इसी दौरान एन्जल हॉस्पिटल कि ओटी सीज कर दी। कल्याणपुर नया शिवली रोड स्थित एमएस हॉस्पिटल संचालक हॉस्पिटल में ताला लगाकर भाग निकले। अभिनव हॉस्पिटल मान्या हॉस्पिटल सहित कई संचालको ने ताला लगा दिया। शिव हॉस्पिटल, मोहित मेडिकल सेंटर, प्रांजुल मेडिकल सेंटर, राधे मेडिकल सेंटर जीवन हॉस्पिटल, रुद्राक्ष हॉस्पिटल, माधव हॉस्पिटल, मां वैष्णवी हॉस्पिटल, खाटू नर्सिंग हॉस्पिटल, सहित करीब दो दर्जन से अधिक हॉस्पिटलों में डियूटी डॉक्टर ना मिलना सहित अन्य खामियां मिलने पर उन्हें नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक ना मिलने पर हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ बोले- एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि बिठूर कि घटना को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। कई हॉस्पिटल के ओटी, आईसीयू एनआईसीयू, को सील किया गया है। दो दर्जन से अधिक हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह अभियान कई दिनों तक जारी रहेगा और सभी पर कार्रवाई होगी।